Lohardaga : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मिले लोहरदगा के उपायुक्त से, पर्यटन स्थल चूल्हा पानी तक जाने वाली बड़की चांपी और सलगी के बीच की सड़क होगी दुरुस्त 

सलगी पंचायत के दिन फिरेंगे, विकास हेतु मंत्री से अनुरोध किया गया
25 मई गंगा दशहरा, चूल्हा पानी में कीर्तन और अष्टजाम का आयोजन

लोहरदगा : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने शनिवार को लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात की। उन्होंने उनसे कहा कि झारखंड सरकार ने चूल्हा पानी को पर्यटन स्थल घोषित किया है, लेकिन इसे पर्यटन स्थल के समूह डी में रखा गया है।

इस संबंध में उन्होंने पर्यटन सचिव से भी दूरभाष पर बात की। लोगों ने श्री राय को बताया कि लोहरदगा से चूल्हा पानी तक जाने के लिए बड़की चांपी और सलगी के बीच सड़क बेहद खराब है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि वे सड़क की मरम्मत करा देंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कष्ट न हो।

श्री राय ने उपायुक्त से कहा कि चूल्हा पानी, लोहरदगा के सलगी पंचायत में है। इसलिए सलगी पंचायत के विकास का एक खाका खींचने की जरूरत है। इस पर उपायुक्त सहमत हुए। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से भी अनुरोध किया गया।

श्री राय ने बताया कि चूल्हा पानी वह स्थान है, जहां से 2004 में दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले उन लोगों ने दामोदर नद का प्रदूषण दूर करने के लिए कोलकाता तक अध्ययन सह जन जागरण यात्रा निकाली थी। इसमें पटना साइंस कालेज के वैज्ञानिक अपनी चलंत प्रयोगशाला के साथ शामिल हुए थे। 2004 तक दामोदर को दुनिया की आधा दर्जन सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में गिना जाता था। आज उसी दामोदर नद का जल 95 प्रतिशत से ज्यादा साफ है।

आज कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोग लगातार मेहनत करके लोहरदगा जिले को दुनिया भर में शान के साथ पेश करेंगे क्योंकि यह जिला दामोदर नद का उद्गम स्थल है।

इसके पूर्व श्री राय ने दामोदर महोत्सव के चूल्हा पानी में आयोजन के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा के दिन युगांतर भारती के तत्वावधान में दामोदर महोत्सव मनाया जाता है। चूल्हा पानी से लेकर धनबाद जिला में मैथन और पंचेत के बीच 44 स्थानों पर एक ही दिन दामोदर महोत्व का आयोजन होता है।

लोग संकल्प लेते हैं कि वो दामोदर को स्वच्छ रखेंगे और जो भी इस नद को गंदा करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। श्री राय ने बताया कि इस बार गंगा दशहरा 25 मई को पड़ रहा है। दामोदर नद के उद्गम स्थल चूल्हा पानी में इस बार कीर्तन और अष्टजाम का आयोजन होगा।

इसे भी पढें : Jamshedpur : झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो का मानगो चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time