पोटका : खड़ियासाईं में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके शौर्य, बलिदान और झारखंडियों के हक-अधिकार के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भी आदिवासी और मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से वीर गंगा नारायण सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, सुबोध सिंह सरदार, संजय पात्र, आदिवासी मूलवासी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष निरूप हांसदा, महासचिव उज्ज्वल मंडल तथा सनातन सरदार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती मनाई गई, दो दिवसीय सम्मेलन का निर्णय


















































