Jamshedpur : रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 26 को 

वाइटबोर्ड पर दस्तखत होगा, क्यूआर कोड वाले पर्चे भी दिये जाएंगे

जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से रविवार को आयोजित होने वाला हस्ताक्षर अभियान सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। रेल प्रशासन ने वाइट बोर्ड लगाने के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ (जहां रेलवे इंजन है) उससे 50 कदम पहले का स्थान हस्ताक्षर अभियान के लिए तय किया है। इसी स्थान पर 7 अप्रैल को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना का आयोजन हुआ था। रविवार को भी श्री राय हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने रेल प्रशासन से सहयोग के लिए ट्वीट भी किया है।

यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 9.30 बजे से विभिन्न स्थानों से टाटानगर आने वाले यात्रियों से उनका फीडबैक लिया जाएगा और वाइटबोर्ड पर हस्ताक्षर कराया जाएगा। उनसे उनकी यात्रा, ट्रेन कहां-कहां रुकी, ट्रेन किन कारणों से विलंब से पहुंची, इस संबंध में पूछा जाएगा। उन्हें एक पर्चा भी दिया जाएगा, जिसमें उक्त सवाल दर्ज होंगे। उस पर्चे में ही एक क्यूआर कोड भी छपा हुआ है। कोई चाहे तो ऑनलाइन उस क्यूआर कोड को स्कैन कर इस हस्ताक्षर अभियान से डिजिटली जुड़ सकता है।

शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव और अजय कुमार ने बताया कि यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से होने वाली परेशानियों से रेलवे के वरीय अफसरों को अवगत कराना ही हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य है। इन तीनों ने उम्मीद जताई कि रविवार को होने वाले इस हस्ताक्षर अभियान में रेल प्रशासन उनको सहयोग करेगा। इन तीनों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के जितने भी प्रवेश/निकास द्वारा हैं, वहां 15 लोगों का ग्रुप एक्टिव रहेगा और यात्रियों को पर्चा देगा, बात करेगा। ऐसे 10 समूह बनाए गए हैं

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time