Gua : असंतोषजनक कार्यकाल के कारण डीएवी गुवा की प्राचार्या माधुवी पांडेय का गुमला स्थानांतरण,  प्रवीण कुमार होंगे नये प्राचार्य, ग्रहण किया पदभार

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधुवी पांडेय का स्थानांतरण गुमला स्थित डीएवी विद्यालय में नई दिल्ली मुख्यालय के आदेशानुसार कर दिया गया है। डीएवी गुवा में उनका कार्यकाल लगभग एक वर्ष पूरी तरह से असंतोष जनक रहा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियां में भारी गिरावट निरंतर अभिभावकों को देखने के लिए मिलती रही। उनके कार्यकाल में बच्चों के साथ- साथ शिक्षकों में असंतोष की स्थिति बनी रही। शिक्षकों के साथ निरंतर षड्यंत्र के कारण डीएवी गुवा में शिक्षकों का तीन गुट बना हुआ था। गुटबाजी व अस्थिरता के कारण मजबूरन नई दिल्ली के निदेशक को डीएवी गुवा की प्राचार्या पर कार्यवाही करनी पड़ी। बताया जाता है।

अधिवक्ता आर के सिंह ने की थी शिकायत

सलाहकार सह सेवानिवृत डीएवी महेशपुर के पूर्व प्राचार्य सह कानूनी सलाहकार एवं अधिवक्ता डॉ. आरके सिंह ने डीएवी मुख्यालय नई दिल्ली को पत्र लिखकर डीएवी गुवा में तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप, अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग डीएवी संस्था मुख्यालय से की थी। परिणाम स्वरूप डीएवी गुवा की स्थिति की जाँच के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही के लिए एक जाँच टीम गठित की गई थी । सेल बीएसएल गुआ मुख्य महाप्रबंधक सीबी कुमार को भी वैधता, मनमानी, अधिकार का दुरुपयोग, कर्मचारियों का उत्पीड़न और शैक्षणिक कदाचार के गंभीर और प्रमाणित आरोपों को ध्यान में रखते हुए नोटिस जारी की गई थी। संस्थागत कुशासन,पक्षपात, सत्ता के दुरुपयोग और शैक्षणिक अखंडता के क्षरण एवं गिरावट का भी खुलासा किया गया था। अधिवक्ता डॉ. आर सिंह के लिखे गए पत्र में शिक्षा में गिरावट तथा शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया का खुलासा किया गया था। अन्ततः आरोपों एवं प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पूर्व प्राचार्या माधवी पाण्डेय का स्थानांतरण किया गया।

गणित के शिक्षक ने भी लगाए थे आरोप

बताया जाता है कि डीएवी गुवा के वरीय शिक्षक (पीजीटी गणित ) अनन्त कु उपाध्याय ने प्राचार्या माधुवी पाण्डेय पर मानसिक उत्पीड़न, वरीय के बजाय कनीय कक्षाओं में जबरन क्लास व अरेंजमेंट देने एवं मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया था,जिसकी जांच चल रही थी। जांच में प्राचार्या माधुवी पाण्डेय को आरोपी पाया तथा तुष्टिकरण के नीति के कारण
उनका स्थानांतरण गुमला कर दिया गया।

बोकारो सेक्टर-2 में पदस्थापित थे प्रवीण कुमार

दूसरी ओर प्रवीण कुमार, बोकारो सेक्टर-2 सी स्थित डीएवी से स्थानांतरित होकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के नये प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।। इस अवसर पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया । नये प्राचार्य प्रवीण कुमार ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में कंप्यूटर कक्षा का उद्घाटन, 45 युवाओं को मिलेगा कौशल विकास का लाभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time