Jamshedpur: वैष्णव मिलन कुंज उत्सव 9 फरवरी को, 108 राधारानी एवं गोपियों की शंखध्वनि से गूंजेगा शहर

जमशेदपुर: आदिम झारखंड वैष्णव (बैरागी) समिति के बैनर तले आयोजित “महा सम्मेलन सह वैष्णव मिलन कुंज उत्सव” की तैयारियां ग्रीन सिटी, डोमजुड़ी में जोरों पर हैं. यह भव्य आयोजन 9 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

 

नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे गोविंदपुर रेलवे स्टेशन से डोमजुड़ी ग्रीन सिटी तक नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा से होगी. शोभायात्रा में 108 राधारानी एवं गोपियां अपनी शंखध्वनि से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मेधावी छात्रों का सम्मान

कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. आयोजन समिति के सदस्य राकेश दास ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस बार भी क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

 

भजन-कीर्तन से बंधेगा समां

इस अवसर पर बांकुड़ा के सुप्रसिद्ध सुगंठि लीला कीर्तनिया, भजन गायिका शताब्दी दास और श्रीखोल सम्राट अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे. भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 से 1 बजे तक महाप्रसाद वितरण किया जाएगा. इस आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना हुआ है.

 

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: वार्षिक समारोह में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time