एमजीएम हॉस्पिटल व अन्य स्थानों पर हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा कंबल सेवा
जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ ने बुधवार को राधीका नगर, घोड़ाबांधा, टेल्को, एम.जी.एम अस्पताल परिसर एवं अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। इस नेक कार्य के तहत सैकड़ों लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल प्रदान किए गए। मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ का यह कार्य समाज के प्रति समर्पण और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य समाज के ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है, खासकर उन लोगों तक जो ठंड से जूझ रहे हैं और जिनके पास जरूरी साधन नहीं हैं। यह सेवा हमारी प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि आज एमजीएम हॉस्पिटल में जरूरतमंदों के बीच सेवा कर बहुत सुकून मिला है , ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे ।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर एमजीएम के डॉ. राघवेंद्र सिंह आईएमएजेडीएन झारखंड जनरल सेक्रेटरी, डॉ. गणेश जेडीएन एमजीएम के अध्यक्ष, डॉ. मनीष, राधीका नगर से रूबी ठाकुर, माला त्रिपाठी, आरती सिंह ,किरण वर्मा, सोहन शर्मा, देवेंद्र तिवारी, शंकर सिंह, जनमेजय पांडेय, तूफान सिंह, मनोज सिंह, चंदेश्वर सिंह, मनोज जायसवाल एवं संघ परिवार के अखिलेश पांडे, राघवेन्द्र शर्मा, रितिका श्रीवास्तव, बिभाष मजुमदार, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, मनु ढोके, दर्शन सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some



















































