Jamshedpur : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के क्रियान्वयन में प्रखंडस्तर पर बीडीओ होंगे नोडल पदाधिकारी, उपायुक्त ने सभी की सहभागिता पर दिया बल 

प्रत्येक वार्ड के लिए होंगे लीड फेसिलिटेटर और नोडल ऑफिसर, कचरा पृथक्करण एवं संग्रहण को लेकर संचालित किए जाएगा अभियान

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक प्रखंड में संबंधित बीडीओ नोडल पदाधिकारी होंगे। जिला स्तर पर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी की जाएगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में 31 मई 2026 तक लीड फेसिलिटेटर का चयन सुनिश्चित किया जाए। लीड फेसिलिटेटर स्वच्छ भारत मिशन एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे तथा आमजन के बीच बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लाभों की जानकारी देंगे।

बैठक में प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल ऑफिसर चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए। वार्ड नोडल ऑफिसर को बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) की पहचान कर जून 2026 तक उसकी सूची उपलब्ध करानी है। साथ ही बल्क वेस्ट जेनरेटर को चार प्रकार के डस्टबिन रखने के संबंध में जागरूक किया जाएगा, ताकि सैनिटरी, गीला, सूखा एवं अन्य कचरे का पृथक्करण स्रोत स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय स्तर पर ऐसा मैकेनिज्म विकसित किया जाएगा जिससे हाट-बाजार में नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से कचरा संग्रहण एवं निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों को लक्षित किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता पर बल दिया। उपायुक्त ने सभी सीओ को प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिन्हित एवं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सेग्रिगेशन सेंटर तथा प्लास्टिक वेस्ट सेग्रिगेशन सेंटर स्थापित किए जा सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का डीसी ने दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जयकारों और अरदास के साथ हजूर साहिब के दर्शन को निकला 23 सदस्यीय बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका दल

जमशेदपुर :  सिख पंथ की गौरवशाली परंपरा, शस्त्र एवं शास्त्र की संस्कृति तथा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर की सबसे बड़ी एवं…

Spread the love

Jamshedpur : सिलिकोसिस से ग्रसित व मृतकों के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड अब 30 मई को करेगा जांच

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time