JWU Convocation: महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण

 

 

जमशेदपुर: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 4 फरवरी को आयोजित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

 

सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी

राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उनके साथ पीडी आइटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, डीएसपी भोला प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में जारी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया. सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

 

सुरक्षा के विशेष निर्देश

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के हर पहलू की समीक्षा की जा रही है. पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षाबल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

 

 

इसे भी पढ़ें:   JWU Convocation: दीक्षांत समारोह की तैयारी, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में प्रेसवार्ता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time