Jhargram /Bahragora : बहरागोड़ा से झाड़ग्राम तक निकाली गई सुबर्ण मैत्री रक्तदान यात्रा, रक्तदान के प्रति दर्जनो युवा हुए प्रेरित

झाड़ग्राम/बहरागोड़ा : मानव सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मैत्री संगठन द्वारा आयोजित “सुबर्ण मैत्री रक्तदान यात्रा 2026” का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। बहरागोड़ा से झाड़ग्राम तक निकाली गई इस विशेष यात्रा का समापन झाड़ग्राम स्थित SEVA द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में हुआ।

यात्रा के दौरान रक्तदान के महत्व और जीवन बचाने में इसकी भूमिका को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि यात्रा में शामिल सदस्यों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। विशेष रूप से बहरागोड़ा क्रिकेट अकादमी के छह युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

इस अभियान में “सुवर्णरेखिक भाषा ओ संस्कृति” संगठन के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पूरी यात्रा का नेतृत्व मैत्री संगठन के संस्थापक एवं सचिव संदीप साउ ने किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ तथा बिनपुर के विधायक डॉ. प्रणत टुडू को मैत्री संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, सुवर्णरेखिक भाषा ओ संस्कृति द्वारा आयोजित एक समारोह में गोपीबल्लभपुर के विधायक सह मंत्री राजेश महतो को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का एक भावनात्मक और सांस्कृतिक पक्ष भी देखने को मिला। बहरागोड़ा के प्रख्यात दिवंगत कवि बसुदेव घोष द्वारा रचित पुस्तकों को विशेष सम्मान के साथ मंत्री राजेश महतो को भेंट किया गया। यह पुस्तकें कवि के पुत्र बिप्लब घोष तथा मैत्री संगठन के संस्थापक संदीप साउ ने संयुक्त रूप से प्रदान कीं।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सदस्य पार्वती शंकर बटब्याल, डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, धर्मेंद्र शॉ एवं निशिकांत कुमार का अहम योगदान रहा।
मैत्री संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी रक्तदान जागरूकता अभियान, स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों तथा सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क तैयार करना है।

इसे भी पढ़ेें : Bahragora : कानूनी शिकंजे से भाग रही मां-बेटी की मुश्किलें बढ़ी, बरसोल पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तिहार

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी पर चार लौह अयस्क खदानों में ठप्प हुआ कामकाज, श्रमिकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

टायर जलाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध गुवा :  सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने की पहल अब बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time