Jadugora : जाहेरथान घेराबंदी का विवाद सुलझा, बहुमत के आधार पर मोकरो हेंब्रम की अध्यक्षता वाली लाभुक समिति को सौंपा गया कार्यादेश

पोटका के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से बननी है चाहरदीवारी

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत चंदनपुर  गांव में जाहेरथान निर्माण को लेकर जारी विवाद का समाधान हो गया. 25 लाख की लागत से बनने वाली चाहरदीवारी को लेकर गठित दो लाभुक समिति का मामला सुलझ गया. समेकित जनजाति विकास अभिकरण के निदेशक ने बहुमत के आधार पर बनी लाभुक समिति के अध्य्क्ष मोकरो हेंब्रम को गांव के जाहेथान की घेराबंदी का कार्यादेश की कॉपी सौंप दी। इधर कार्यादेश मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर  दौड़ गई.

लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम व सचिव जादू हेंब्रम को मिठाई खिलाकर ग्रामीणा ने गांव में स्वागत किया।यहां बताते चले कि पोटका   प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह की मौजूदगी में विवाद को  सुलझाने के लिए तीसरी बार चंदनपुर गांव ग्राम सभा का आयोजित की गई. गांव के ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में चंदनपुर गांव में आयोजित ग्राम सभा में पोटका प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमार ने जाहेरथान निर्माण का कार्यादेश लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम, सचिव जादू हेंब्रम व कोषाध्यक्ष सिंगराई हांसदा को सौंपा गया. यह ग्राम सभा बीते आठ मई 2025 को आयोजित गई थी। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम ने की थी।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी पर चार लौह अयस्क खदानों में ठप्प हुआ कामकाज, श्रमिकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

टायर जलाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध गुवा :  सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने की पहल अब बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time