जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत में सौर् ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा (डीप बोरिंग) देने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सीता राम हांसदा ने सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा है कि ग्वाल काटा पंचायत में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। 90 प्रतिशत किसान प्रकृति के भरोसे हैं। जबकि उनकी जीविका पूरी तरह कृषि पर आश्रित है। पत्र में आगे कहा कि यहां के कृषक की आमदनी सीमित है, लेकिन भूमि उपजाऊ है। सौर ऊर्जा आधारित डीप बोरिंग सिंचाई सुविधा बहाल होने से पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत में किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि उक्त क्षेत्र में वर्ष में तीन फसल होगी, वहीं खेतो में धान लहलहा उठेगे। उपायुक्त ने मांग पत्र पर विचार का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : जाहेरथान घेराबंदी का विवाद सुलझा, बहुमत के आधार पर मोकरो हेंब्रम की अध्यक्षता वाली लाभुक समिति को सौंपा गया कार्यादेश



















































