Muri : भुख से होने वाली मौतों में कारगर साबित होगा प्रोजेक्ट तृप्ति : राजेश कुमार सिन्हा

डालसा का सिल्ली के राधिका मैदान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से 90 दिवसीय गहन विधिक एवं जन संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को सिल्ली स्थित राधिका मैदान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में डालसा सचिव राकेश रौशन,डिप्टी एलएडीसी,  राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी गणेश कुमार, ब्रजेश कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, कौशल्या देवी, शंकर महतो, बंशीधर घटवार, पंकज महतो, राजकुमार, चालक राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि “प्रोजेक्ट तृप्ति” मुख्य रूप से झारखंड में भूख मिटाने, भुखमरी से होने वाली मौतों को रोकने और मानव तस्करी से मुक्त कराए गए पीड़ितों के पुनर्वास के लिए संचालित एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण कानूनी कल्याणकारी योजना है। उन्होंने कहा कि भारत में खाद्य सुरक्षा कानून होने के बावजूद, कई सुदूरवर्ती और आदिवासी क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण लोग भुखमरी और कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए झालसा ने ‘प्रोजेक्ट तृप्ति’ की शुरुआत की। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य राज्य के किसी भी कोने में भूख से होने वाली मौतों को रोकना है। यह प्रोजेक्ट विशेष रूप से मानव तस्करी के जाल से छुड़ाए गए बच्चों और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके पुनर्वास के लिएकाम करता है आगे श्री सिन्हा ने बाल विवाह, बाल श्रम, सड़क दुर्घटना, घरेलू हिंसा, पेशा अधिनियम, लोक अदालत तथा राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी-गोला रोड में उड़ने वाली धूल से जनता परेशान, वायु प्रदूषण से बीमारी का बढ़ा खतरा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Potka : तारा पब्लिक स्कूल में अनुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हाता : विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली वक्तृत्व कला एवं शुद्ध उच्चारण क्षमता के विकास के उद्देश्य से तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को “अनुशासन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time