Jamshedpur: मारवाड़ी युवा मंच ने कराई 11 बेटियों की शादी, बंधे वैवाहिक बंधन में

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने आर्थिक रूप से कमजोर 11 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया. यह भव्य आयोजन साकची स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में हुआ, जहां एक साथ 11 जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की.

 

गाजे-बाजे के साथ निकली बारात, मायरा कार्यक्रम बना आकर्षण

दूल्हों की बारात पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची. इससे पहले मारवाड़ी समाज के युवाओं ने मायरा भरने का आयोजन किया, जिसमें राजस्थानी भजनों की मधुर ध्वनि के साथ नृत्य भी हुआ. कार्यक्रम में उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखने को मिली.

 

मुख्य अतिथि और गणमान्य रहे मौजूद

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहे. इसके अलावा अध्यक्ष कविता अग्रवाल, सचिन पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पायल अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, प्रियंका चौधरी सहित संस्था के कई सदस्य भी मौजूद रहे. सभी अतिथियों को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.

 

नव दंपतियों को मिला गृहस्थ जीवन के लिए उपहार

सामूहिक विवाह के उपरांत नव दंपतियों को गृहस्थ जीवन में आवश्यक वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गईं. कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, वर-वधु के परिवारजन और अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें: JWU Convocation: महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time