Jamshedpur: पिपला गांव में छात्रों को मिली कुड़माली भाषा की पुस्तकें

जमशेदपुर: आज MGM क्षेत्र के पिपला गांव में पुंथी पूजा के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें UHS पिपला स्कूल के 8वीं और 9वीं कक्षा के उन 32 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी शिक्षा में कुड़माली भाषा को अपनाया है. इस अवसर पर “कुड़माली फूल-फर आर भाऊअर” नामक पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे विद्यार्थियों को भाषा के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिले.

 

नियमित कुड़माली कक्षाओं की होगी व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान पुंथी पूजा समिति पिपला ने यह निर्णय लिया कि अब प्रत्येक रविवार को एक कुड़माली शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी, जो गांव में आकर 1 से 2 घंटे की कक्षाएं लेंगे. यह कदम न केवल छात्रों को भाषा में दक्ष बनाएगा, बल्कि कुड़माली भाषा के संरक्षण और संवर्धन को भी गति देगा.

 

ग्रामप्रधान समेत कई गणमान्य उपस्थित

इस कार्यक्रम में ग्रामप्रधान रसराज महतो के सुपुत्र शरत महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे. इनके अलावा फतुराम महतो, रूपेंद्र नाथ महतो, शिवचरण महतो, गुरुचरण महतो, असीम महतो, राजेश महतो, मृणाल महतो, सौरभ महतो, कपिलदेव महतो, प्रकाश महतो, चंदन महतो सहित कई अन्य गणमान्य भी कार्यक्रम का हिस्सा बने.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति का वनभोज आयोजित

 

 

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time