मुरी : बिजली संकट को लेकर मुरी-सिल्ली क्षेत्र के व्यावसायी एवं ग्रामीण खासे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर दोनों पक्षों ने आंदोलनात्मक रवैया अपनाने का निर्णय लिया। इसके तहत 27 जून को मशाल जुलूस निकालकर इसका विरोध जताने का निर्णय लिया। इससे पहले बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर स्थानीय विनय साहू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें उक्त समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि अगर 27 जून तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो 28 जून को चिली सब स्टेशन में तालाबंदी किया जाएगा. समस्त सिल्ली प्रखंड के ग्रामीणों से अपील की गई है कि आंदोलन में पहुंचकर इस तालाबंदी को सफल बनाएं।
इसे भी पढ़ें : Gua :बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान
There is no ads to display, Please add some



















































