जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख की बात यह है कि श्री राजेश के अचानक लापता होने की घटना से उनके पत्नी गंभीर सदमे में हैं। तबीयत अत्यधिक खराब होने के चलते उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार में सभी लोग राजेश कुमार के लापता होने की खबर से हैरान हैं। राजेश टाटा मोटर्स में स्थाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वो ओशो के परम भक्त हैं। गोविंदपुर थाने में उनकी पत्नी द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र
There is no ads to display, Please add some



















































