Bahragora : बहरागोड़ा विधायक ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा की, मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में विधायक समीर कुमार मोहंती की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति एवं सहकारिता पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनता को नियमित राशन देने, डाकिया योजना के तहत समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने, मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर नकेल कसने और नए राशन कार्ड के लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सहकारिता विभाग व लैम्पस (LAMPS) के संचालन को पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए विधायक ने बनमाकड़ी लैम्पस के सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। बैठक में धान खरीद प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए विधायक ने कहा कि अंचल कार्यालय द्वारा जाली किसानों के नाम पर वास्तविक जमीन (दो बीघा से कम) से कहीं अधिक (40 एकड़) दर्शाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, जिससे कई दोषी पदाधिकारी व बिचौलिए कानूनी शिकंजे में आएंगे। इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, कटक निवासी चालक बाल-बाल बचा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time