बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस बाबत लड़की के पिता मुक्ति कुमार सोम ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने केस नंबर 19/26 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 15 जुलाई की रात नाबालिग अचानक अपने घर से लापता हो गई थी, जिसकी काफी तलाश की गई। बाद में परिजनों को पुख्ता जानकारी मिली कि गोपालपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत चपरासी (पिऑन) सुनील शर्मा उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस-प्रशासन से बेटी की सकुशल व अविलंब बरामदगी की अपील की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा जांच पड़ताल कर आगे की करवाई करने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : स्वर्णरेखा से जल लेकर थाना परिसर पहुंचे श्रद्धालु, शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान से चारों ओर गूंजा ‘महादेव’ का जयघोष

















































