Muri : जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय- देवेन्द्र नाथ महतो

मुरी : लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस बल प्रयोग एवं लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश के लाखों छात्र अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। ऐसे में उनकी बात सुनने के बजाय बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि संसद भवन में बैठे हुक्मरानों को यह समझना चाहिए कि संसद किसी व्यक्ति, दल या सरकार की जागीर नहीं है। संसद पूरे देश की जनता की आवाज़ का सर्वोच्च मंच है। छात्र देश के भविष्य हैं और उनकी आवाज़ संसद तक पहुँचना लोकतंत्र की ताकत है, न कि अपराध। उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र लंबे समय से नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को छात्रों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए । लोकतंत्र में लाठी नहीं, बल्कि संवाद सबसे प्रभावी माध्यम है। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर छात्रों का विश्वास जीतना चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Muri : झालदा में मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय श्रावणी मेला का शुरू, राखी के अलावे लजीज व्यंजनों के लगे हैं स्टॉल 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : शहीदों का सपना आज भी अधूरा, झारखंड भ्रष्टाचार व माफियाओं के कब्जे में : जयराम महतो

गुवा पहुंचकर गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो सह डुमरी के विधायक जयराम महतो मंगलवार को पहली…

Spread the love

Bahragora : धुमकुड़िया भवन के सामने अवैध कब्जे पर बिफरे जनप्रतिनिधि, DDC को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत स्थिति धुमकुड़िया भवन के सामने हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है।वहीं इस गंभीर समस्या…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time