Bahragora : बहरागोड़ा में संगठन मजबूती को लेकर जेएलकेएम की मंथन बैठक, कई पदों के लिए आए एक से ज्यादा आवेदन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में विभिन्न पदों के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवेदन पत्र जमा किए। हालांकि, कई पदों पर एक से अधिक दावेदारों के सामने आने के बाद अंतिम निर्णय का जिम्मा चुनाव पर्यवेक्षकों और जिला कमिटी पर छोड़ दिया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान प्रमंडल के महासचिव फणीभूषण महतो ने कहा कि राज्य में युवाओं का झुकाव जेएलकेएम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए राज्य के समग्र विकास के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। वहीं, जिला अध्यक्ष तपन महतो ने स्पष्ट किया कि प्रखंड कमेटी के गठन के मुख्य उद्देश्यों में क्षेत्रीय जन-समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देना शामिल रहेगा।
इस सांगठनिक बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक सह कार्यक्रम प्रभारी मनोज महतो, विश्वनाथ महतो, अखिलेश करवा, मृत्युंजय महतो, चंदन महतो, सुसेन महतो, कोल्हान उपाध्यक्ष कलान महतो, शंखदीप महतो, शैलेंद्र महतो, सुब्रत महतो और राजू महतो समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : काजू जंगल में हाथियों की धमक से मानुषमुड़िया में दहशत, मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर खतरा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने  विजय दिवस पर वीर नारी, शहीदों के परिजन व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गोलमुरी स्थित केरला समाजम ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विधायक सरयू राय का बड़ा आरोप कहा,  मानगो नगर निगम में पार्षद को 2 प्रतिशत, मेयर को अलग से कमीशन चाहिए

युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, भुगतान न होने पर दी आत्मदाह की धमकी सरयू राय ने नगर विकास मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया जमशेदपुर : जमशेदपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time