Bahragora : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गीता आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गीता आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माँ सरस्वती एवं आदिगुरु वेदव्यास के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक गुरु वंदना, ओजस्वी भाषण और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक गुरु पूजन रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्रद्धाभाव से अपने शिक्षा गुरु को तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगन्नाथ कुईला, विद्यालय के अध्यक्ष मानिक मंडल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ प्रज्ञा पहराज, सविता कुमारी, स्वपन दास, समीर नायेक, अर्चना महापात्र, मानस देहुरी, राजन जाना, देवस्मिता पाल, लता साऊ, प्रीति घोष, शिप्रा पात्र, मांपी घोष, पल्लवी दास एवं हरे कृष्णा साऊ उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में उच्च संस्कार और चरित्र निर्माण अपनाने का संदेश दिया; अंत में शांति मंत्र के पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।इ

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time