गम्हरिया: रविवार की देर शाम एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा पंचायत स्थित मुर्गाघुटू गाँव में भटककर पहुँच गया. गाँव में उसे लावारिस अवस्था में घूमते देख स्थानीय लोगों ने पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम दिवाना सिंह और भाई का नाम दारा सिंह बताया. साथ ही, वह मणिपुर से होने की बात कह रहा है.
ग्रामीणों ने रखा सुरक्षित
व्यक्ति की मानसिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे वह अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं दे पा रहा है. फिलहाल ग्रामीणों ने उसे गाँव में ही सुरक्षित रखा है और प्रशासन को सूचित करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि उसके परिवार तक सही जानकारी पहुँचाई जा सके.
इसे भी पढ़ें: Silli: सिल्ली कॉलेज में भावपूर्ण विदाई और सम्मान समारोह
There is no ads to display, Please add some



















































