Jamshedpur : हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करे वन विभाग : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

हाथी प्रभावित गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट, टॉर्च एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी से उनके सीएच एरिया स्थित कार्यालय में मुलाकात कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते हाथियों के उपद्रव से लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि विगत दस वर्षों में चाकुलिया-बहरागोड़ा क्षेत्र में हाथियों के हमलों से 47 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। 41 लोग घायल हुए। वर्ष 2026 में अब तक पाँच लोगों की जान जा चुकी है और पाँच घायल हुए हैं। हाथियों के झुंड गांवों में प्रवेश कर घरों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं तथा गरीब किसानों की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगल से सटे गांवों में रहने वाले ग्रामीण भय और दहशत के बीच रात गुजारने को विवश हैं।

उन्होंने वन विभाग से हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से दलमा के घने जंगलों में भेजने की ठोस व्यवस्था करने का आग्रह किया।डॉ. गोस्वामी ने हाथी के हमले में मारे गए चाकुलिया प्रखंड के कालियाम गांव निवासी अनिल महतो के आश्रितों को सरकार द्वारा निर्धारित 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान 15 दिनों के भीतर करने की मांग की।

उन्होंने हाथी प्रभावित सभी गांवों के ग्रामीणों को बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में टॉर्च, मशाल, पटाखे एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही जंगल से सटे गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का भी आग्रह किया, ताकि रात्रि के समय हाथियों की गतिविधियों का समय रहते पता चल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के साथ-साथ हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी वन विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए विभाग को स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर दीर्घकालिक एवं वैज्ञानिक कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई दिशा, 1 अगस्त को जमशेदपुर में होगा ‘सिम्पोजियम 2026’


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,236 मामलों का निपटारा, 88.13 लाख की हुई वसूली

झाड़ग्राम : जिला अदालत परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,236 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के निस्तारण के दौरान विभिन्न मदों में कुल…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, धोलाबेड़ा की दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम बांसदा पंचायत के धोलाबेड़ा गांव में बड़ी छापामारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time