Jamshedpur : तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह, कजरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से मानस सभागार में शुक्रवार को नगर की महिला साहित्यकारों के लिए भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर की 100 से अधिक महिला साहित्यकारों ने गीत, संगीत, कविता पाठ, नृत्य और पारंपरिक कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सावन उत्सव को जीवंत बना दिया।

सावन की थीम के अनुरूप अधिकांश प्रतिभागी हरे रंग के परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में शामिल हुईं। सभागार में झूले की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां महिलाओं ने कजरी गायन, झूला झूलने और नृत्य के साथ सावन की उमंग का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के रजनीगंधा की माला से स्वागत के साथ हुई।

समारोह का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका, डॉ. रागिनी भूषण एवं सुरेश चंद्र झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण डॉ. रागिनी भूषण ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रीना सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में उपासना सिन्हा ने शिव भजन प्रस्तुत किया, वहीं आराध्या सिन्हा ने गणेश वंदना पर नृत्य कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इसके बाद द डांस डिजायर की टीम ने सावन आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

समारोह की संयोजक डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, रीना सिन्हा एवं पूनम महानंद रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। समापन पर सभी प्रतिभागियों को श्रृंगार सामग्री का उपहार भेंट किया गया।

इस अवसर पर शहर की अनेक वरिष्ठ एवं युवा महिला साहित्यकारों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई, जिससे पूरा कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और पारंपरिक लोक उत्सव का अनूठा संगम बन गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करे वन विभाग : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,236 मामलों का निपटारा, 88.13 लाख की हुई वसूली

    झाड़ग्राम : जिला अदालत परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,236 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के निस्तारण के दौरान विभिन्न मदों में कुल…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, धोलाबेड़ा की दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

    बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम बांसदा पंचायत के धोलाबेड़ा गांव में बड़ी छापामारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time