पोटका: कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा और करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने जागरूक नागरिक बनने का संकल्प भी लिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : राज्यपाल से मिलीं दुखनी सोरेन, JSSC संताली प्रश्नपत्र की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग



















































