जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की विभिन्न गतिविधियों, शैक्षणिक प्रगति, समग्र सुधार एवं उनके सर्वांगीण और समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की विकासात्मक आवश्यकताओं को समझना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता को मजबूत करना था। बैठक के दौरान बच्चों की कक्षा में सहभागिता, व्यवहार, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास तथा विभिन्न गतिविधियों में उनकी रुचि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. अशोक सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. शुभश्री सरकार ने माताओं से संवाद करते हुए बच्चों के बेहतर पालन-पोषण एवं व्यक्तित्व विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पेरेंटिंग टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में उन्हें प्रेम, प्रोत्साहन, धैर्य और उचित मार्गदर्शन प्रदान करना उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने माताओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में एक विशेष पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक कुशल एवं अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा अभिभावकों को बच्चों के प्रभावी पालन-पोषण, व्यवहार प्रबंधन तथा उनके समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव दिए जाएंगे। ‘मदर्स मीट’ एक सार्थक एवं उपयोगी पहल साबित हुई, जिसने विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और परिवार का संयुक्त प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को, महिलाएं दिखाएगी हुनर की प्रदर्शनी



















































