Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ाजामदा के खरपोस निवासी शहबाज अंसारी विभिन्न स्थानों से कथित रूप से अवैध लौह अयस्क एकत्र कर क्रशर में जमा करता है और बाद में ट्रेलरों के माध्यम से पश्चिम बंगाल की ओर कथित फर्जी या अवैध दस्तावेजों के सहारे भेजा जाता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि शहबाज खान, सुनील सुरेन, मनवीर सुरेन सहित कुछ लोग जोजो कैंप के वन क्षेत्र में पोकलेन मशीन से कथित अवैध खनन करा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे वन क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है और सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस गतिविधि से क्षेत्र में असंतोष और अशांति का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने वन विभाग के एक अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष का बयान भी सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें :Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

    दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

    Spread the love

    Jamshedpur : युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन 8 अगस्त का होगा समापन जमशेदपुर : युवा आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में  शुरू हुआ। अधिवेशन के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time