Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना “सामुदायिक मध्यस्थता : वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर” (Community Mediation: Towards a Litigation-Free Rural India) के तहत तीन दिवसीय आधारभूत मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 08, 09 एवं 10 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें चयनित सामुदायिक मध्यस्थों को समुदाय स्तर पर उत्पन्न होने वाले विवादों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम के प्रशिक्षित मध्यस्थों (Mediators) द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मध्यस्थता की अवधारणा एवं प्रक्रिया, मध्यस्थ की भूमिका, निष्पक्षता, तटस्थता, गोपनीयता, सक्रिय श्रवण, प्रभावी संवाद, पक्षकारों के हितों की पहचान तथा समाधान के विभिन्न विकल्पों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है।

प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास, संवादात्मक सत्र, केस-स्टडी एवं भूमिका-अभिनय (Role Play) के माध्यम से सामुदायिक विवादों के समाधान की व्यवहारिक जानकारी भी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि मध्यस्थ का कार्य किसी एक पक्ष के पक्ष या विपक्ष में निर्णय देना नहीं, बल्कि दोनों पक्षों को आपसी सहमति से स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने में सहायता करना है।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं सामुदायिक स्तर पर छोटे-छोटे विवादों का प्रारंभिक स्तर पर ही संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करना है। इसके जरिए अनावश्यक मुकदमों को कम करने तथा “वाद-मुक्त ग्रामीण भारत” के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 10 अगस्त 2026 को होगा

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से साकची शिव मंदिर में 11 को होगा बाबा भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मनीफीट में सब्जी दुकानदारों को हटाने पहुंची टीम का हुआ भारी विरोध, दो माह की मिली मोहलत 

जमशेदपुर : मनीफीट टीओपी चौक के समीप वर्षों से दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे सब्जी दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर…

Spread the love

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time