Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर पोटका थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने पोटका थाना क्षेत्र के रंकणी मंदिर के समीप से भगोड़ा सिंह उर्फ रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले जाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Jamshedpur : सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से साकची शिव मंदिर में 11 को होगा बाबा भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक 

जमशेदपुर : सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वाधिक पावन माना जाता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सावन के महीने में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time