Jadugora : वीरग्राम में शुरू हुआ निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, सात महिलाओं का चयन

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल : दुखनी सोरेन

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत के वीरग्राम में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, हुनरमंद एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। शुक्रवार को वीरग्राम में विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर (धर्म प्रसार) एवं वसुधा सारथी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क महिला सिलाई-मशीन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं महिला नेत्री दुखनी सोरेन, डॉ. सुंदर लाल मार्डी एवं अजय कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर दुखनी सोरेन एवं अजय कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर के प्रमुख ठाकुर विवेक सिंह की पहल पर रक्षाबंधन के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में वीरग्राम की सात महिलाओं का चयन किया गया है। इन महिलाओं को सिलाई के साथ-साथ कपड़ों की कटिंग एवं अन्य आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने घर से ही सिलाई का कार्य शुरू कर आय का साधन विकसित कर सकेंगी। आगे चलकर प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा तथा जरूरत के अनुसार सिलाई मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

राखा माइंस रेलवे स्टेशन में भी चलेगा प्रशिक्षण अभियान

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण केंद्र को आगे भी विस्तारित किया जाएगा। महिलाओं को सिलाई एवं कटिंग में दक्ष बनाकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके बाद राखा माइंस रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी इसी तरह का महिला प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की योजना है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के पास हुनर और मेहनत की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की है। ऐसे प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में वीरग्राम के ग्राम प्रधान डॉ. सुंदर लाल दास, विश्व हिंदू परिषद की अरुणा सारंगी, साई पद्मजा, ज्ञान प्रकाश, अजय कुमार, रंजन कुमार, शुभम भगत, मनसा मंडल सहित वसुधा सारथी ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु दशमी गोप, ललिता गोप, सरस्वती देवी, सुप्रीति, सोनिया गोप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : जादूगोड़ा में रक्षा बंधन की धूम, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तालसा गांव में गोम्हा पर्व की धूम, रिंझा नृत्य ने बांधा समां

करम गोसांय की पूजा कर ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तालसा गांव में गोम्हा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास…

Spread the love

Jamshedpur : जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार द्धारा जगत पुत्री माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हर साल की तरह इस साल भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time