Muri : टाईगर जयराम महतो के बढ़ते जनाधार से विरोधी भयभीत : देवेंद्र नाथ महतो

मुरी : राज्य में जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा लगातार केंद्र बिंदु में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर संगठन से जुड़ी कई भ्रामक व गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।
संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल को एडिट कर पदनाम व अन्य डिटेल्स को गलत व मनगढ़ंत तरीके से प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस पर देवेंद्र नाथ महतो ने स्वयं कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह भ्रामक और गलत करार दिया है भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट से संबंधित वायरल की जा रही जानकारी पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, “हम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिपाही हैं। केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो से लगातार हमारी बातचीत हो रही है। उनके दिशा-निर्देश पर ही पूरे राज्य में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा चलाई जा रही है।साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लगातार बढ़ते जनाधार से विरोधी घबराए हुए है। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हमारे चट्टानी एकता बरकरार रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: झाड़ग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 45 मवेशियों को कराया मुक्त, वहां चालक गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

    स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

    Spread the love

    Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

    पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time