बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रमुख जंक्शन कालियाडींगा चौक पर पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। वहीं गुप्त सूचना व चौकसी के आधार पर रुकवाई गई एक चमचमाती टाटा कर्व (TATA CURVV) कार से पुलिस ने भारी मात्रा में छिपाकर ले जाया जा रहा 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया।साथ ही लग्जरी वाहन की आड़ में सीमा पार से हो रही इस मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में ओडिशा के पुरी (नीमापोड़ा) निवासी 27 वर्षीय पिंकन स्वैन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।साथ ही बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेशी के लिए भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : धुमकुड़िया भवन के सामने अवैध कब्जे पर बिफरे जनप्रतिनिधि, DDC को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग



















































