जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा (52) के निधन के तीसरे दिन मंगलवार को शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा। उनके निधन से पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है।
इसी क्रम में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दूरभाष पर पत्रकार विद्या शर्मा से बातचीत कर रागनी शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
वहीं, दैनिक भास्कर के घाटशिला ब्यूरो हेड राजेश सिंह, जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह देवगम, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, पोटका प्रखंड अध्यक्ष बीरबल सरदार, भाजपा नेता लव सरदार, देव कुमार, इंद्रजीत हेस्सा तथा पंकज कुमार बांकुड़ा समेत अन्य लोगों ने धर्मडीह स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
परिजनों ने बताया कि रागनी शर्मा के निधन से परिवार और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों द्वारा लगातार शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है।



















































