पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में जीवन संस्था के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. रीता झा ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के शुरुआती लक्षण पहचानने, समय पर परामर्श लेने तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सेल्फ मैनेजमेंट सीखने से भावनाओं पर नियंत्रण और मानसिक संतुलन बेहतर किया जा सकता है। नील कुमार ने जीवन संस्था के कार्यों की जानकारी दी। संगीत शिक्षक रोनित रॉय ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन लता ने किया, जबकि स्वागत वक्तव्य डॉ. गंगा भोला ने दिया। समन्वयक प्राचार्य डॉ. कल्याणी कबीर रहीं। मौके पर डॉ. किरण पांडे, डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. दिनेश यादव समेत प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, पंचायत जन प्रतिनिधि अभियान की कर रहे अगुवाई
There is no ads to display, Please add some

















































