गम्हरिया: पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के निर्देश पर कांड्रा थाना क्षेत्र में सारदाबेड़ा में अफीम खेती के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आम बगान टोला के पहाड़ी नाले के आसपास लगभग 3.5 एकड़ भूमि में की गई अवैध खेती को नष्ट किया.
ग्रामीणों की भागीदार
इस अभियान के तहत पहले से ही ग्रामीणों द्वारा कुछ पौधों को नष्ट किया जा चुका था. पुलिस ने शेष बचे पौधों को पूर्णतः नष्ट कर दिया. इसके बाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, समीर कुमार सवैंया ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने पोस्ता खेती से होने वाले दुष्परिणामों और कानूनी परेशानियों से बचने के उपायों पर चर्चा की.
वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहन
समीर कुमार सवैंया ने ग्रामीणों को अन्य वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस बैठक में थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण और पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Potka : झुंड से बिछड़े हाथी ने तिरिलडीह में मचाया तबाही


















































