अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जयंती पर 354 यूनिट रक्त संग्रहित

दिनेश कुमार के नेतृत्व में गोलमुरी स्थित केबल वेलफेयर क्लब में हुआ आयोजन

जमशेदपुर: दिवंगत प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर गोलमुरी स्थित केबल वेलफेयर क्लब में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 354 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर का आयोजन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह आयोजन करते आ रहे हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा, अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से देश को प्रेरित किया. उनके नाम पर आयोजित यह शिविर समाज सेवा और मानवता का संदेश देता है. यह प्रयास उनकी स्मृतियों को जीवित रखने का सराहनीय कदम है.

दिनेश कुमार ने कहा, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह शिविर समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देता है. रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि यह समाज में जागरूकता और सहयोग का संदेश भी देता है.

शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गोलमुरी मंडल भाजपा की अहम भूमिका रही. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर आयोजित इस शिविर ने सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस दौरान विशेष रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, कुसुम पूर्ति, प्रो. राजीव सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, हलधर नारायण साह, भूपेंद्र सिंह, बबुआ सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, बलबीर मंडल, चिंटू सिंह, अंकित आनंद, नीतीश कुमार, दीपक झा, सूरज सिंह, पप्पू मिश्रा, रामबाबू साह, हेमंत सिंह, विकास शर्मा, बबलू गोप, श्रीराम प्रसाद, बोलटू सरकार, बबलू जायसवाल, रविन्द्र सिंह, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, ध्रुव मिश्रा, हेमंत साहू, अशोक सामंता, मोहन कुमार, अभिमन्यु सिंह, सन्नी संघी, विनोद झा, सतीश शर्मा, आशीष गुलाटी, विनोद गुप्ता, धनेश्वर सिंह, अमित मिश्रा, संदीप शर्मा, प्रवीर चटर्जी राणा, आनन्द कुमार, अनमोल वर्मा, चंचल चक्रवर्ती, अप्पा राव, सतवीर सिंह सोमू, रूबी झा, संतोष ठाकुर, जीवन साहू, शीलू साहू, सुधा यादव, उर्मिला दास, सोनिया साहू, सरस्वती साहू, चंद्रकांता सिंह, कंचन सिंह, ममता भूमिज, लक्ष्मी यादव, ममता कपूर, मधु तांती, ममता सिंह, संजना साहू, वंदना आलोगी, अरविंदर कौर, रीता शर्मा, मधु शर्मा, नीलम भारती, अभिषेक कुमार, काजू शांडिल्य, विजय गौड़, नौशाद खान, तेजेन्द्र सिंह, अनिल अग्रवाल, गोबु गोप, समेत अन्य मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time