Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा

जमशेदपुर :  जुगसलाई थाना क्षेत्र में हत्या की कथित साजिश रचे जाने की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस तथा पूर्व में हुई फायरिंग से संबंधित एक खोखा बरामद किया गया है। मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 74/26, दिनांक 17 सितंबर 2026 के तहत धारा 111/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 25(1-B)a/25(6)/26/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट और फायरिंग के मामलों में पूर्व से आरोपित सैफ अली उर्फ राज बच्चा, निवासी मिल्लत नगर, महतो पाड़ा रोड, जुगसलाई, अपने सहयोगियों के साथ प्राथमिक विद्यालय (गोलघर स्कूल), मिल्लत नगर के पास हथियार लेकर जमा हुआ है। सूचना में यह भी बताया गया था कि वहां कथित तौर पर सब्बु टाल वाला, जुगसलाई के बेटों की हत्या की योजना बनाई जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में जुगसलाई थाना पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और पांच लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली उर्फ राज बच्चा, मो. रेहान गद्दी उर्फ जिया, मो. शहनवाज उर्फ बिगाडू, मो. शहजादा आलम उर्फ साहिल और मो. नसीम अंसारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान सैफ अली उर्फ राज बच्चा की पैंट की बाईं तरफ कमर में खोसा हुआ एक लोहे का देशी पिस्टल बरामद किया गया। पिस्टल की मैगजीन में दो जिंदा कारतूस लोड थे। जांच के दौरान पुलिस ने 7.65 एमएम के कारतूस और एक खोखा बरामद किए जाने की भी जानकारी दी है।

पहले भी मिली थी धमकी और फायरिंग की शिकायत

पुलिस के अनुसार, इससे पहले 9 अगस्त 2026 को सैय्यद रिजवान करीम ने जुगसलाई थाना में आवेदन देकर सैफ अली उर्फ राज बच्चा के संबंध में शिकायत की थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि कई मामलों में आरोपित सैफ अली उर्फ राज बच्चा तथा उसके साले मो. अल्तमस और मो. समीर पर जान लेने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप रहे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख था कि सैफ अली पूर्व में जेल जा चुका है।

जेल से बाहर आने के बाद शिकायतकर्ता ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जुगसलाई पुलिस मामले की जांच के साथ आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई कर रही थी।

26 अगस्त को छत से फायरिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि 26 अगस्त 2026, ईद मिलाद-उन-नबी के दिन सैफ अली उर्फ राज बच्चा अपने मिल्लत नगर स्थित घर की छत पर कुछ सहयोगियों के साथ मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सब्बु टाल वाला के परिवार को नुकसान पहुंचाने की कथित योजना बनाई जा रही थी।

पुलिस का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने हथियार के साथ वीडियो भी बनाया था। इसी क्रम में सैफ अली के सहयोगी मो. शहजादा आलम उर्फ साहिल पर भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से छत से एक राउंड फायरिंग करने का आरोप है।

हथियार के स्रोत और साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच

पुलिस ने बताया कि जांच के क्रम में देशी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, हथियार के स्रोत, पूर्व में हुई फायरिंग की घटनाओं तथा हत्या की कथित साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। मामले में अनुसंधान जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

One thought on “Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time