Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज थापा और करण कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं रिपीट कॉलोनी के आसपास दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रिपीट कॉलोनी के पीछे काली गदिर के समीप घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुरज थापा के पास से 437 पुड़िया तथा करण कुमार के पास से 73 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस तरह दोनों के पास से कुल 510 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।

इसके अलावा पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन तथा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH05EJ-5734 भी जब्त की है।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात कही गई है। मामले को लेकर एमजीएम थाना कांड संख्या 112/2026, दिनांक 22 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 111(2)(ii) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a), 21(b), 27 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसके पीछे नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 21 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, आठ आरोपित गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में 24 सितंबर को खुलेगा नागरमल का तीसरा शोरूम, 32 हजार वर्गफीट में तैयार वातानुकूलित मॉल में लेडीज और किड्स वियर की मिलेगी आधुनिक एवं विस्तृत रेंज

जमशेदपुर : शहर में लेडीज एवं किड्स के रेडीमेड परिधानों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके नागरमल का जमशेदपुर में तीसरा शोरूम 24 सितंबर को साकची के एसएनपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time