Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा पंडाल के निर्माण की नींव रखी गई, जिसके साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियों का आधिकारिक शुभारंभ किया गया है।

समिति के ​प्रवीण सिंह चौहान ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान समिति के सभी सक्रिय सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ खूंटी पूजा अनुष्ठान में भाग लिया। भूमि पूजन के बाद बांस गाड़कर (खूंटी पूजन) पंडाल निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया गया। इस पवित्र अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने माँ दुर्गा से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की।

​समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कई विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पंडाल की सजावट, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को माँ के दर्शन और पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी मिलकर इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

​पूजन कार्यक्रम में समिति के सभी सक्रिय सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा पंडाल निर्माण की आधारशिला रखते हुए साइट 5 कॉलोनी में रहने वाले सभी परिवारों से अनुरोध किया गया है कि आज से पूजा पंडाल के सामने सुबह शाम समीति के लोगों के बीच स्वेच्छा से बढ़ती मंहगाई को देखते हुए अच्छे पूजा आयोजन के लिए बढ़ चढ़ कर आर्थिक सहयोग में योगदान दें ।

इसे भी पढ़ें : Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में करमा पूजा की धूम, महाविद्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति भाव से झूमे श्रद्धालु

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को करमा पूजा का त्यौहार पारंपरिक रीति-रिवाज, धूमधाम और अगाध भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महाविद्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time