जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर संध्या समिति के सदस्यों की तैयारी बैठक आयोजित हुई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की। सदस्यों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और रक्त की आवश्यकता पड़ने पर समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है।
समिति के माझी बाबा बीरेंन टुडू ने बताया कि जीवन ज्योति सेवा समिति जरूरतमंद लोगों को 24 घंटे के भीतर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास करती है। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सकती है।
समिति के अनुसार पिछले वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर में 350 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। इस वर्ष भी अधिक से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में समिति के अध्यक्ष बप्पी नमाता उर्फ बप्पी, सचिव सुरेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष दुखु मुर्मू, कार्यालय सचिव सह प्रवक्ता चंद्राई टुडू, माझी बाबा बीरेंन टुडू, नायके बाबा सलखू मुर्मू, चिन्मय दास, अनार मार्डी, कारू माझी, राधा गोबिन्दो सिंह, डोंगल डिग्गी, दुर्गा हंसदा और गाजिया हांसदा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक
There is no ads to display, Please add some


















































