Jamshedpur : बावनगोड़ा में घर-घर कचरा उठाव की पहल, डिजिटल माध्यम से रूट मैपिंग के बाद शुरू होगी व्यवस्था

जमशेदपुर : बावनगोड़ा में नव युवक सेवा समिति की ओर से मंगलवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव की व्यवस्था शुरू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और संयुक्त रूप में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कचरा उठाव की प्रक्रिया के शुभारंभ की घोषणा की ।

प्रथम चरण में पंचायत क्षेत्र की डिजिटल माध्यम से रूट मैपिंग की जा रही है। इसके बाद घर-घर से नियमित रूप से कचरा उठाने की प्रक्रिया शुरू होगी। आयोजकों के अनुसार, झारखंड में पहली बार इस तरह की डिजिटल मैपिंग के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इससे पंचायत क्षेत्र में कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

आमसभा की अध्यक्षता नव युवक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुहा ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में कचरा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। लोगों से कचरा निर्धारित व्यवस्था के तहत देने और पंचायत को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में अभय चौबे, पूर्व जिला पार्षद राखी गुहा, प्रोफेसर हरि प्रसाद शुक्ला, विभिन्न पंचायतों के मुखिया यथा काली दास टुडू, नागी मुर्मू, बसंती गुप्ता, सुमी कराई, जोबा मार्डी, मनोज मुर्मू, धर्मदास मार्डी, पूर्व मुखिया उमेश पुराण, खत्री सिरका, उप मुखिया राहिल खाखा समेत JSLPS के पदाधिकारी, वार्ड सदस्य, अधिवक्ता आलोक भास्कर, हराधन नाग, कमलेश श्रीवास्तव, दोसमा बेसरा, सोमरा बेसरा, सुप्रियो, विप्लव, अजय सिंह, विकास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time