Jamshedpur : मैरीन ड्राइव हादसे में मारे गए सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

जमशेदपुर :  मैरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले सोनारी निवासी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर निवासी वंशिका खण्डेलवाल के परिजनों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सरयू राय ने मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है।

गौरतलब है कि सरयू राय शुक्रवार देर रात जमशेदपुर लौटे। शनिवार को उन्होंने सोनारी और आदित्यपुर जाकर हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवाओं के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान श्री राय के साथ उनके जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, अनिकेत सिंह सावरकर आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time