Jamshedpur : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग के चार साजिशकर्ता अंबिकापुर से धराए, हमलावर की तलाश में SIT कर रही है ताबड़तोड़ छापेमारी

जमशेदपुर : सोनारी के मरीन ड्राइव रोड बिंदल मॉल के समीप स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में एसआईटी को छतीसगढ़ के अंबिकापुर में सफलता मिली. इस मामले के चार साजिशकर्ता को वहां के एक टॉल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपू ओझा शामिल हैं. हालांकि जिला पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इनके जरीए हमलावरों तक पहुंचना चाहती है. गौरतलब हो कि फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। टीम आरोपियों की तलाश में बंगाल और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है. CCTV फुटेज में बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों की गतिविधियां सामने आयी थीं. इसके आधार पर पुलिस ने वारदात से जुड़े लोग और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटायी. जांच के दौरान आरोपियों के छत्तीसगढ़ की ओर जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां भी निगरानी बढ़ायी. आखिरकार अंबिकापुर के पास टोल प्लाजा के पास चारों साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस फायरिंग के पीछे जमीन कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़े विवाद को प्रमुख बिंदु बनाकर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और वर्चस्व से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. घायल डोमनिक सैमसन का रेलवे ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर विवाद होने की बात सामने आयी है, जबकि घायल रिजवान के जमीन कारोबार से जुड़े होने की बात बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जदयू के नवनियुक्त जिला-महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय सह सम्मान समारोह आयोजित

जनता से सीधा संवाद और समस्याओं के समाधान को संगठन की प्राथमिकता बनाए जदयू : सरयू राय जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त जिला एवं महानगर पदाधिकारियों, विभिन्न…

Spread the love

Jamshedpur : सड़क हादसे में मृत युवाओं के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री बन्ना एवं मेयर सुधा गुप्ता

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर गहरी संवेदना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time