Tata Steel: पंकज सतीजा को डिस्टिंग्विश्ड एलुम्नस अवार्ड से सम्मानित किया गया

जमशेदपुर: टाटा स्टील के फेरो अलॉयज और मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के एग्जीक्यूटिव इंचार्ज पंकज सतीजा को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद द्वारा वर्ष 2024 के लिए ‘भास्कर भट्टाचार्य मेमोरियल अवार्ड’ श्रेणी में डिस्टिंग्विश्ड एलुम्नस अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस प्रतिष्ठित संस्थान ने उन्हें खनन क्षेत्र में उनकी अग्रणी योगदानों के लिए यह सम्मान प्रदान किया.मौके पर पंकज सतीजा ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. यह न केवल मेरी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, बल्कि सतत खनन समाधानों और तकनीक के उपयोग के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी रेखांकित करता है.

इसे भी पढ़ेः Mahakumbh:  रेल मंत्री पहुंचे वार रूम, प्रयागराज से चलाई जा रही गाड़ियों की जानकारी प्राप्त की, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता पर दिया जोर

मैं यह सम्मान अपने शिक्षकों, मार्गदर्शकों, सहयोगियों और उन सभी को समर्पित करता हूं, जो जिम्मेदार और सस्टेनेबल खनन अभ्यासों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.  उल्लेखनीय है कि सतीजा के कार्य ने खनन क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार अभ्यासों के सफल एकीकरण में अहम भूमिका निभाई है, जिससे उद्योग के लिए नए मानक स्थापित हुए हैं. इसी योगदान को मान्यता देते हुए संस्थान ने उन्हें खनन क्षेत्र में सतत और तकनीक-संचालित पहल के माध्यम से परिवर्तन लाने के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया.

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time