नकद समेत जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी में वारदात कैद
जमशेदपुर : शहर में चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है. खासकर फ्लैट एवं अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के घरों में भी चोर वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं. पुलिस हाल ही में फ्लैट एवं अपार्टमेंट में चोरी रोकने के प्लान (समन्वय) पर काम करने की सोंच रही थी. लेकिन चोरों ने पुलिस की विफलता का फायदा उठाकर ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. चोरों ने रविवार की देर रात मानगो के सुंदरवन फेस-2 में तीन घरों में चोरी कर लाखों रुपये नकद और गहने चुरा लिए. सबसे अधिक नुकसान डॉ. शाहिद अनवर के घर में हुआ, जहां से चोर पांच लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. शाहिद अनवर परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. दरखशां अंजुम, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और शहर की मशहूर गाइनेकोलॉजिस्ट हैं. इसके अलावा, चोरों ने तुलसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-131 को भी निशाना बनाया. फ्लैट की मालकिन तरन्नुम शदान अपने रिश्तेदार के घर गई थीं, इसी दौरान चोरों ने 55 हजार रुपये नकद और 14 लाख के गहने उड़ा लिए. चोरों ने डुप्लेक्स नंबर-316 में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां से उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सेंट्रल करीमिया +2 हाई स्कूल के शिक्षकों ने किया चांडिल डैम भ्रमण
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई. फुटेज में दिख रहा है कि चोर शाहिद अनवर के डुप्लेक्स से सटी दीवार फांदकर अंदर घुसे. उन्होंने एक पत्थर से डुप्लेक्स संख्या-316 का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ कीमती सामान नहीं मिलने पर वे शाहिद अनवर के डुप्लेक्स का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए. चोरी को अंजाम देने के बाद चोर पीछे के रास्ते से फरार हो गए. सोमवार सुबह चोरी का पता चलते ही सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें : Potka : शिक्षिका के घर में दिनदहाड़े चोरी, पुलिस जांच में जुटी
There is no ads to display, Please add some



















































