Silli : चहुंओर पूजी गई विद्या की देवी सरस्वती, भक्तिमय हुआ माहौल

सरकारी-गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से हुई पूजा

सिल्ली : सिल्ली-मुरी क्षेत्र में सोमवार को विद्या की देवी सरस्वती की धूमधाम से पूजा की गई. खासकर शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक पूजा में हिस्सा लिया. मुरी रेलवे कालोनी, बड़ा व छोटा मुरी, सत्यम क्लब, हिंडाल्को, माइकल स्कूल, आरटीसी स्कूल सिंगपुर, आदर्श स्कूल मुरी समेत निजी संस्थानों के द्वारा भी पूजा का आयोजन किया गया. सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही. सुबह से ही बच्चों में पूजा को लेकर उत्साह देखा गया. खासकर छोटी बच्चियां साड़ी पहन कर मां सरस्वती का दर्शन करने पहुंची थी. सभी क्षेत्रों में पूजा होने से भक्तिमय माहौल बन गया. श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के बाद पुष्पांजलि में शामिल हुए. पूजा को लेकर सिंगपुर लोहरा टोला में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है. रात में पंडालों को भव्य रूप से विद्युत सज्जा से सजाया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 21 से

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6 वाहन जब्त

बहरागोड़ा : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले…

Spread the love

Gua : मुर्गापाड़ा में खटाल के पुआल घर में रहस्यमयी आग, हजारों का नुकसान टला

गुवा : किरीबुरू के मुर्गापाड़ा स्थित स्वर्गीय लाल बचन यादव के खटाल में शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time