Jamshedpur: श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 21 से

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर एक भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन 21 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें वृंदावन से पूज्य आचार्य राजेन्द्र जी महाराज कथा का वाचन करेंगे.

आमंत्रण पत्रों का वितरण

सूर्य मंदिर समिति के सदस्य एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र वितरित करने में जुटे हैं. इसके साथ ही राम काज के लिए 10 रुपये के आर्थिक सहयोग का आह्वान भी किया गया है. सूर्य मंदिर समिति की विशेष बैठक में सुशांतो पांडा को उपाध्यक्ष और बोलटू सरकार मंत्री एवं अमरजीत सिंह राजा को सह कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की तैयारी की दिशा में चर्चा की.

कार्यक्रम की रूपरेखा

मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 21 फरवरी को होगी और 1 मार्च को महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा. इस दौरान 21 फरवरी को बारीडीह मंदिर से सूर्यधाम तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. 22 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जो प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक चलेगी.

उपसमिति का गठन

बैठक में श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ के सफल आयोजन के लिए उपसमिति का गठन किया गया. इसमें विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए, जैसे कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सिंह, नगर सज्जा के लिए अमरजीत सिंह राजा और महाप्रसाद प्रभारी गुंजन यादव आदि.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर धर्मप्रेमियों को महोत्सव के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: सूर्य मंदिर में श्रीराम मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर संगीतमय कथा का होगा आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time