बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजूड़ी पंचायत अंतर्गत मालबांधी से डोमजूड़ी तक जाने वाली प्रमुख सड़क जर्जर हालत में है. सड़क पर चलना आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है. आए दिन ल लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं. इसके चलते इस सड़क पर चलने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यह सड़क कई गांवों को जोड़ते हुए ओडिशा जाने वाली मुख्य सड़क एनएच 49 पर जाकर मिलती है. इस सड़क से होकर स्कूली बच्चें तथा गर्भवती महिलाएं आना जाना करने को विवश हैं. लेकिन मजबूरी में उन्हें इस सड़क से होकर आना-जाना पड़ता है. इस सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे है. परंतु जनप्रतिनिधि की उदासीनता और सरकारी पदाधिकारियों की अनदेखी के कारण सड़क जस की तस है.
इसे भी पढ़ेें : Chakulia : चाकुलिया से महाकुंभ के लिए 57 महिला और पुरुषों का जत्था रवाना
There is no ads to display, Please add some



















































