Jamshedpur : बिरसानगर में जुआ के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद

प्रकाश नगर में प्रीतपाल सिंह के घर चल रहा था कथित जुआ का खेल, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते भी जब्त

जमशेदपुर : शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के एक कथित अड्डे पर छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रकाश नगर में की गई, जहां एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक प्रीतपाल सिंह भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 7 लाख 67 हजार 400 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर के प्रकाश नगर स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने प्रीतपाल सिंह के घर पर छापेमारी की। वहां 15 लोग ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेलते पाए गए। मौके पर टेबल पर ताश के पत्ते और नकदी बिखरी हुई थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 15 लोगों को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्येक राउंड में खेलने वालों से पैसे लेता था प्रीतपाल

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि मकान मालिक प्रीतपाल सिंह जुआ खेलने वालों से प्रत्येक राउंड में पैसे लेता था। इसके अलावा, रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी किए जाने की आशंका से जुड़ी सूचना भी पुलिस को मिली थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छापेमारी के दौरान बरामद नकदी और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कथित जुए के इस खेल में अन्य लोगों की संलिप्तता थी या नहीं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हीरालाल गुप्ता, आफताब आलम, प्रीतपाल सिंह, बिमलेश सिंह, राजेश कुमार, राजा मंडल, अर्जुन महतो, रंजीत महतो, रवि गुप्ता, मिथुन कुमार, आकाश मुंडा, पप्पू शर्मा और निरंजन श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में जुए के कथित अड्डे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Jamshedpur : एमवे इंडिया का स्टोर नेटवर्क बढ़ाने पर जोर, देशभर में 85 से अधिक स्टोर संचालित

जमशेदपुर : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time