Potka : डाकू से महर्षि बनने की यात्रा का नाम है महर्षि वाल्मीकि, रंभा कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाई गई आदि कवि की जयंती

पोटका : रंभा कॉलेज के हिंदी विभाग एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संगीत शिक्षक रोनित रॉय ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. भूपेश चंद्र ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और वाल्मीकि रामायण के दार्शनिक पक्षों की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने कहा कि डाकू से महर्षि बनने की यात्रा का नाम महर्षि वाल्मीकि है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और सही विचार अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन नित्या झा ने किया, जबकि सलोनी सरदार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में जुआ के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Jamshedpur : एमवे इंडिया का स्टोर नेटवर्क बढ़ाने पर जोर, देशभर में 85 से अधिक स्टोर संचालित

जमशेदपुर : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time